भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर। सन्हौला थाना क्षेत्र के ताड़र गांव में गुरुवार की अल सुबह मुख्य सड़क पर हनुमान मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक करने निकली एक महिला को हाईवा ने रौंद दिया। हाईवा के धक्के से महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान ताड़र निवासी स्व. दिलीप दास की पत्नी पूनम देवी (उम्र 47) के रूप में हुई है। पूनम की बेटी की शादी दो दिन बाद होनी थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध में मुख्य सड़क को ताड़र हटिया के पास लाश रखकर मुआवजा की मांग को लेकर बांस बल्ला लगाकर मुख्य सड़क जाम कर दिया। दोनों ओर गाड़ियों का लंबा काफिला लग गया। दो घंटा जाम के बाद थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुआ और वाहनों का प...