Bhagalpur News: भागलपुर में मूसल से सिर पर प्रहार कर भाई की पीटकर हत्या
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संसू। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक की उसके छोटे भाई द्वारा मूसल से सिर पर प्रहार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है। मृतक की पहचान सुधीर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। अमन कुमार अपने छोटे भाई 18 वर्षीय सुमन कुमार के साथ घर में एक ही चौकी पर सोया था। परिजनों के अनुसार, सुमन कुमार रात करीब दो बजे चौकी से उठकर बाहर निकल गया। उसके उठने की आहट सुनकर अमन भी कमरे से बाहर निकला और कुछ देर तक अपने छोटे भाई की तलाश करता रहा। करीब आधे घंटे तक सुमन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.