भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: अंकित आनंद की रिपोर्ट : राज्यभर में नगर निकाय के कर्मियों के हड़ताल का व्यापक असर भागलपुर नगर निगम पर भी पड़ा है। शनिवार को भागलपुर नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मियों ने शनिवार को भी निगम के किसी कार्य में हिस्सा नहीं लिया। जिसकी वजह से आरटीपीएस काउंटर, जलकल शाखा, स्वास्थ्य शाखा, कर शाखा और योजना शाखा के कार्य प्रभावित हुए। हड़ताल पर बैठे कर्मियों का कहना है कि उनलोगों ने महासंघ के आह्वान पर हड़ताल शुरू किया है, और महासंघ के घोषणा के बाद ही हड़ताल खत्म करेंगे। हड़ताल का असर ऐसा रहा कि मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निगम कर्मियों की हड़ताल जारी, हुई परेशानी हंगामा जारी है। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती दी ...