Bhagalpur News: भागलपुर-नाथनगर के बीच डाउन लाइन के पेंडुल क्लिप खुलने के कारणों का नहीं चल सका पता
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार को भागलपुर और नाथनगर स्टेशन के बीच मुस्लिम हाई स्कूल और कबीरपुर के बीच करीब एक किलोमीटर डाउन लाइन में कई पेंडुल क्लिप खुले और ढीले मिले थे। घटना कैसे हुई इसकी जांच अबतक पूरी नहीं हो सकी है। दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली कि भागलपुर और नाथनगर स्टेशनों के बीच एक किलोमीटर तक डाउन लाइन की कई पेंडुल क्लिप ढीले और खुले हुए हैं। बताया गया कि पेंडुल क्लिप खुलने की सूचना मिलने से पहले कविगुरु एक्सप्रेस और जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस इसी पटरी से गुजर चुकी थीं। घटना के पीछे शरारती तत्वों की करतूत या मालगाड़ी के लटकते लोहे के पटरी से टकराने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पेंडुल क्लिप टूटने से कई ट्रेनों संचालन हुआ प्रभावित माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.