Bhagalpur News: भागलपुर-कटिहार-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल अब पीरपैंती तक चलेगी
भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 03409/03410 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन की सेवा को 17 से 30 नवंबर तक पीरपैंती स्टेशन तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 03409 पीरपैंती-भागलपुर-कटिहार पैसेंजर स्पेशल, पीरपैंती से 15:00 बजे रवाना होगी और 16:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसके बाद, यह ट्रेन अपने मौजूदा समय-सारणी के अनुसार 17:30 बजे भागलपुर से आगे के लिए रवाना होगी। वहीं, 03410 कटिहार-भागलपुर-पीरपैंती पैसेंजर स्पेशल 12:05 बजे भागलपुर पहुंचेगी और 13:00 बजे वहां से रवाना होकर 14:30 बजे पीरपैंती पहुंचेगी। ये ट्रेन भागलपुर और पीरपैंती के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी। भागलपुर और कटिहार के बीच मौजूदा समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Munger News: भागलपुर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.