Bhagalpur News: भागलपुर कटिहार ट्रेन में बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद मालदा रेल मंडल के तरफ से भागलपुर से कटिहार के लिए चलाए गए ट्रेन में अब काफी भीड़ होने लगी है। स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि भागलपुर से कटिहार के लिए सुबह के समय जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या कटिहार की तरफ से लौटने वाली ट्रेन में भी औसत के अनुरूप ठीक है। ऐसे यात्री जो जहाज से नहीं जाना चाहते हैं। उनके लिए यह ट्रेन विकल्प है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.