भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... स्वतंत्रता दिवस और रविवार के अवकाश को लेकर मायागंज व सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा 15 व 16 अगस्त को बंद रहेगी। 17 अगस्त यानी सोमवार से ओपीडी में मरीजों का उपचार शुरू होगा। सदर अस्पताल के प्रबंधक आशुतोष कुमार व मायागंज अस्पताल की ओपीडी के प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि अवकाश के दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...