Bhagalpur News: भागलपुर : 12 लीटर अंग्रजी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: केके गौरव की रिपोर्ट : भागलपुर। जीरोमाइल पुलिस ने ट्रेन से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर आ रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान मधुसूदनपुर की गुड़िया देवी के रूप में हुई है। जीरोमाइल थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला ट्रेन के जरिए शराब की खेप लेकर आ रही है। इसके बाद सबौर रोड इलाके में निगरानी बढ़ाई गई। जांच के दौरान महिला को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.