Bhagalpur News: भागलपुर : हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना, बारिश का सिलसिला जारी
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर समेत पूरे पूर्व बिहार में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश जारी है। बुधवार तड़के सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में काले-घने बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान करीब 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी से उठा बारिश का यह मौसमी सिस्टम गुरुवार तक सक्रिय रहेगा। तेज हवाओं के चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ी है। वहीं धान के खेत में बारिश के पानी से नई जान आ गई है। भागलपुर शहरी क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव स्थिति बनी हुई है। कार्यालय, स्कूल व कॉलेज समेत जरूरी काम से बाजार निकले लोगों की परेशानी बढ़ गई। कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन में समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.