भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर। अपराध की रोकथाम, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर पुलिस ने गुरुवार की सुबह जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहन जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...