Bhagalpur News: भागलपुर : सुबह से तेज धूप ने बढ़ाई उमस
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी व उमस काफी बढ़ गई है। दोपहर 12 बजे का तापमान 33 डिग्री रहा, लेकिन लोगों को 42 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। सूरज की तेज चमक से लोगों की आंखें चकाचौंध हो रही थी। इधर, दोपहर बाद मौमस बदलने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने से तेज धूप व गर्मी से राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक अगस्त से जिले में बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.