भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में प्रतिदिन अवैध रूप से दुकान सजने की शिकायत मिलने पर मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने भागलपुर सीएमआई से प्रतिदिन अभियान चलाकर अवैध दुकान संचालक पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सीनियर डीसीएम के आदेश पर शुक्रवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया में लगे दुकानों को हटाया गया। हालांकि सर्कुलेटिंग एरिया के पश्चिम गेट पर लगे अवैध रूप से ऑटो और टोटो पार्किंग पर कार्रवाई नहीं करने से कई सवाल खड़े होने लगे है। बताया जाता है कि रेलवे के टेंडर के पार्किंग के सामांतर दूसरी पार्किंग पश्चिम गेट के समीप अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। 24 घंटे सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध दुकानें सजी रहती...