Bhagalpur News: भागलपुर : सदर अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सदर अस्पताल में शनिवार सुबह आदमपुर के हनुमाननगर निवासी खुशबू कुमारी की मौत प्रसव के बाद हो गई। जबकि नवजात बच्चा सुरक्षित है। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। वहीं इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। अस्पताल के एमसीएच वार्ड के सामने करीब दो घंटे तक अस्पताल कर्मियों व परिजनों के बीच विवाद होता रहा। इस घटना को लेकर डिलीवरी कराने आए अन्य परिजनों के बीच भय का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.