Bhagalpur News: भागलपुर : वेतन मद में अधिक भुगतान की गई राशि लौटाने की अंतिम तिथि आज
भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले के सभी कोटि के शिक्षकों को वेतन मद में अधिक भुगतान की गई राशि को लौटाने की अंतिम तिथि आज चार नवंबर तक है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के आदेश के अनुसार, इसके लिए डीपीओ स्थापना भागलपुर के नाम से और भागलपुर में भुगतान योग्य बैंक ड्राफ्ट बनवाकर स्थापना शाखा में जमा करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद अधिक भुगतान का मामला सामने आने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को वसूली सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: शिक्षकों के वेतन की होगी जांच, अधिक राशि मिली तो होगी वसूली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.