Bhagalpur News: भागलपुर : लोहिया पुल से अलीगंज, घंटाघर से कचहरी तक लगा जाम
भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहर के विभिन्न इलाके में जाम लगने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। सोमवार की सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लोहिया पुल से गुड़हट्टा चौक और अलीगंज तक भीषण जाम लगा। जाम लगने की वजह से डिक्सन मोड़ से लेकर अलीगंज तक लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम में ऑटो, टोटो, बस और बाइक सवार फंसे दिखे। वहां के अलावा शहरी क्षेत्र में घंटाघर से कचहरी चौक तक भी सोमवार की सुबह भीषण जाम लगा। जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। जाम हटाने के लिए पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति नहीं थी जिस वजह से परेशानी ज्यादा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.