भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... स्वतंत्रता दिवस और रविवार के अवकाश के कारण मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद है। लगातार दो दिनों तक ओपीडी बंद रहने से 10 हजार से अधिक मरीजों का इलाज रूक गया है। मायागंज अस्पताल में रोजाना औसत दो हजार और सदर अस्पताल में औसत रोजाना 1200 मरीज इलाज कराते हैं। वहीं जिले के अनुमंडलीय, रेफरल, पीएचसी समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में भी लोग इलाज से वंचित हैं। सोमवार से ओपीडी सेवा बहाल होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...