भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहरी क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की सुबह मॉर्निंग पेट्रोलिंग के दौरान सघन जांच अभियान चलाया। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहन जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिला भर में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान क...