भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की ने मिर्गी से परेशान होकर सब्जी में डालने वाला कीटनाशक खाकर जान दे दी। घटना को लेकर मृतका के पिता त्रिलोकी ने मायागंज स्थित अस्पताल में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उनका कहना है कि गुरुवार की सुबह वह पत्नी के साथ पास में ही खेत में काम करने गए थे। उसी बीच घर पर मौजूद उनकी बेटी को मिर्गी आ गई। उससे ठीक होने के बाद उसने सब्जी में डालने वाली दवाई खा ली। उसके ऐसी स्थिति में देख उनका बेटा चिल्लाते हुआ पहुंचा और बताया कि दीदी बेहोश होकर गिरी है। जब वे लोग लौटे तो बेटी से पूछा, उसने बताया कि दवाई खा लिए हैं। उसे इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया। गुरुवार की रात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...