Bhagalpur News: भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर अपडेट किया
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वरीय अधिकारियों और थानेदारों का नया मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया है। पिछले साल अगस्त महीने में भागलपुर सहित राज्य के सभी जिलों के पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर बदला गया था। बीएसएनएल का सिम बंद कर सभी को एयरटेल का सिम उपलब्ध कराया गया था। नया नंबर मिलने के बाद भी फेसबुक पर भागलपुर पुलिस के पेज पर पुराना नंबर ही अपलोड था। हिन्दुस्तान में बुधवार को इसको लेकर खबर छपने के बाद एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सोशल मीडिया सेल को मोबाइल नंबर अपडेट करने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश पर सोशल मीडिया पेज पर नया नंबर अपडेट कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.