भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर। साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को वरीय अधिकारी ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। मंगलवार को पुलिसलाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने एसपी सिटी अतुलेश झा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य के प्रति तत्परता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...