भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में मानसून की वापसी के बाद ठंड के मौसम की आहट शुरू हो गई है। शाम ढलते ही तापमान कम हो रहा है और सुबह सूर्य उगने तक तापमान गिरकर 22 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। रात में ओस गिरने के कारण हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। इधर, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तेज धूप के असर से 32 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। इससे उमस बढ़ गई। 17 व 18 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में हल्की बारिश का अनुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंड, आज 5 जिलों में बारिश के आसार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 17-18 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...