भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में रविवार सुबह से तेज धूप निकली रही। आसमान में सफेद कपासी बादलों की आवाजाही के बीच धूप व छांव का खेल जारी रहा। सूरज जब बादलों के बीच से बाहर आता तो उसके तेवर काफी गर्म रहते। तेज धूप की जलन से लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे के आसपास तापमान 34 डिग्री रहा, जबकि लोगों को 43 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नौ से 12 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...