भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर शहर व आसपास में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे चला गया है। नदी से सटे कई निचले इलाके में पानी फंसा हुआ है। नदी की तेज धारा का दबाव अबतक तटों पर बरकरार है। नौ अक्टूबर को सुबह छह बजे भागलपुर में जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर से 97 सेंटीमीटर नीचे 32.65 मीटर के करीब है। इधर, सुल्तानगंज व कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...