Bhagalpur News: भागलपुर : कभी पूर्वा तो कभी पछिया हवा चल रही
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... देश के उत्तरी राज्यों समेत यूपी व आधे बिहार से मानसून बीते तीन अक्टूबर को लौट चुका है। हालांकि पूर्व बिहार, कोसी, सीमांचल व संथाल परगना समेत पश्चिम बंगाल में अभी भी मानसून सक्रिय है। स्थिति यह है कि जिले में भी पछिया तो पूर्वा हवा चल रही है। दोनों हवाओं की रस्साकशी के बीच एक दो दिनों में मानसून के लौटने की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 10 अक्टूबर को भागलपुर समेत पूर्व बिहार से मानसून के लौटने की संभावित तिथि जारी की थी। इधर, सोमवार दोपहर 12 बजे का तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रात में हल्की ठंडक का अहसास, दिन में मौसम साफ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.