Bhagalpur News: भागलपुर : ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को शहर के मायागंज व सदर अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम साफ रहने के कारण दूर-दराज इलाके से भी मरीज इलाज कराने पहुंचे। मायागंज अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की कतार लगी हुई है। पर्ची कटाने के बाद मरीजों को डॉक्टर चेंबर, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच समेत दवा काउंटर की कतार में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.