भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति जानने के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में संचालित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट पर सोमवार को मॉकड्रिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया व कहलगांव में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मणिभूषण झा ने बताया कि इन अस्पतालों में लगाए गए प्लांट की क्या स्थिति है, इसको जानने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ऑक्सीजन की शुद्धता, गैस का प्रेशर व मशीनरी की गड़बड़ी की जांच की जाएगी। दिन में तीन बार ऑक्सीजन सप्लाई की रीडिंग लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी रिपोर्ट दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...