Bhagalpur News: भागलपुर : इंजन पर पत्थर मारने मामले में प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर । मंगलवार की रात को विक्रमशिला एक्सप्रेस को शंटिंग के दौरान भीखनपुर गुमटी नंबर एक के पास शरारती तत्वों ने इंजन पर पथराव करने के मामले में लोको पायलट आरएस शास्त्री के बयान पर बुधवार को आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पथराव के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। टीम पथराव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.