भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर। पुलिसलाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का आयोजन शुक्रवार की सुबह किया गया। परेड का निरीक्ष्ज्ञण करने के लिए एसपी सिटी अतुलेश झा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य के प्रति तत्परता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने की बात एसपी ने कही। उधर शहरी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भी अन्य दिनों की तरह ही पुलिस दीदी की टीम गश्ती के लिए निकली। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रख उनकी टीम गश्ती के लिए निकली। पुलिस दीदी की टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, छात्रावास एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पहुंच...