भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : नगर निगम और जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शहर में प्रत्येक सप्ताह 'कला-संगम' सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के कला संस्थानों और समूहों को नाटक, लोक नृत्य, शास्त्रीय गायन, वादन और काव्य गोष्ठी जैसी प्रस्तुतियों के लिए चयन समिति की अनुशंसा पर ओपन एयर थियेटर (सैंडिस कंपाउंड), टाउन हॉल और स्टेशन क्लब निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। 'कला-संगम' से जुड़ने के लिए कलाकार अपना प्रस्ताव या आवेदन 25 जुलाई तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में हाथों-हाथ जमा कर सकते हैं या विभाग के आधिकारिक ईमेल पर आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहयोग शिविर को लेकर नगर निगम ने तैयार की सूची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...