Bhagalpur News: भागलपुर: हवाई अड्डा मामले में नगर विधायक से करेंगे मुलाकात
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट वार्ड संख्या 31 स्थित हवाई अड्डा क्षेत्र के आसपास भवनों की ऊंचाई को लेकर नगर निगम की ओर से दी जा रही नोटिस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जहां गुरुवार को जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपने की बात कही थी, वहीं स्थानीय लोगों ने किन्हीं कारणों की वजह से इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले से वे लोग नगर विधायक रोहित पांडेय से मिल कर अपनी बातों को रखेंगे और फिर उनके माध्यम से ही उच्च अधिकारियों के पास जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हवाई अड्डा क्षेत्र मामले में लोगों का आक्रोश बरकरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.