Bhagalpur News: भागलपुर: सिंह नक्षत्र के रविवार पर की भगवान सूर्य की आराधना
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: अकबरनगर से सरोज कुमार मनीष की रिपोर्ट पुत्र की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को अकबरनगर सहित आसपास के इलाकों में महिलाओं ने सिंह रविवार पर्व मनाया। पर्व को लेकर महिलाओं ने शाम के समय गंगा स्नान कर नदी घाटों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।पूजा-अर्चना को लेकर गंगा घाटों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना की। पर्व को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। शाम के समय घाटों पर पूजा-अर्चना के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पति और पुत्र की दीर्घायु के लिए सूर्य की उपासना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.