Bhagalpur News: भागलपुर: सफाईकर्मियों की छुट्टी से सोमवार को कचरे के ढेर में बदला शहर
भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट रविवार को सफाईकर्मियों की साप्ताहिक छुट्टी के बाद सोमवार को शहर की व्यवस्था चरमरा गई। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए। दोपहर 12 बजे तक अधिकांश इलाकों से कचरे का उठाव न होने के कारण आम जनता को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। सड़कों पर फैले कचरे और उससे उठती असहनीय बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल राहगीरों और दुकानदारों को हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टी के अगले दिन नगर निगम को सफाई की विशेष व्यवस्था करनी चाहिए ताकि संक्रमण और परेशानी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.