भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय, भागलपुर प्रमंडल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस वर्ष जिले के 16 प्रखंडों और भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कुल 88 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम जिला स्कूल, भागलपुर के सभागार में आयोजित होगा। सभी चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय अवर निरीक्षक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित शिक्षकों को समय पर सूचित करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दो शिक्षकों को मिलेगा जिलास्तरीय शिक्षक पुरस्कार शि...