Bhagalpur News: भागलपुर: रेजिडेंशियल टैक्स भरकर कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों की होगी पहचान
भागलपुर, नवम्बर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भागलपुर में आवासीय (रेजिडेंशियल) टैक्स देकर व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग होने वाले भवनों और भूमि की पहचान के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसके वास्ते एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही शहर में व्यापक अभियान चलाएगी। इस सिलसिले में सभी होल्डिंग टैक्स कलेक्टर्स को कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ये कर्मी हर वार्ड में घर-घर जाकर जमीनी हकीकत की जानकारी जुटाएंगे और अपनी रिपोर्ट सीधे नगर निगम को सौंपेंगे। इस कार्रवाई से निगम के राजस्व में भारी वृद्धि होने की उम्मीद है। नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.