Bhagalpur News: भागलपुर: भागलपुर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सजेंगे विविध कार्यक्रम
भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत शहर में भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा हाल ही में निकाली गई सफलतापूर्वक रैली के बाद अब अगले चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागीय निर्देशों के आलोक में निगम के अधिकारी और कर्मी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में जुटे हैं। इस अभियान के अंतर्गत शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए मशाल जुलूस, विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता और चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। निगम का मुख्य उद्देश्य इन माध्यमों से जन-भागीदारी बढ़ाकर भागलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.