भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, भागलपुर द्वारा जिले में कई विकास, जीर्णोद्धार और निर्माण कार्यों के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। कार्यपालक अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार, टीएनबी कॉलेज परिसर स्थित ओबीसी बॉयज हॉस्टल संख्या-1 के विशेष मरम्मत कार्य (प्राक्कलित राशि 41,16,700 रुपए) और भागलपुर डिवीजनल लाइब्रेरी को डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने (प्राक्कलित राशि 47,67,400 रुपए) की योजना शामिल है। इसके अतिरिक्त, नवगछिया एवं कहलगांव स्थित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसरों में भू-तल पर टॉयलेट कॉम्प्लेक्स के निर्माण (प्रत्येक की प्राक्कलित राशि 26,12,000 रुपए) के लिए भी टेंडर निकाले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...