Bhagalpur News: भागलपुर: परेड में पहुंचे एसएसपी, पुलिस दीदी गश्ती में पहुंची कालेज और स्कूल
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर : पुलिसलाइन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के लिए एसएसपी प्रमोद कुमार यादव पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, परेड की गुणवत्ता एवं समग्र कार्यकुशलता का अवलोकन उन्होंने किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य के प्रति सजगता, अनुशासन, दक्षता एवं उच्च स्तर की पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने को कहा गया। दूसरी तरफ मंगलवार की सुबह महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस दीदी की टीम कॉलेज, गर्ल्स स्कूल व अन्य जगहों पर पहुंची। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस दीदी की गश्ती की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.