भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट बिहार सरकार के परियोजना निदेशक बुडको, भागलपुर द्वारा नगर निगम क्षेत्र के तहत वार्ड संख्या 24 स्थित कटहलबाड़ी में नाला निर्माण कार्य हेतु अति अल्पकालीन ई-पुनर्निविदा जारी की गई है। यह निर्माण कार्य संजय यादव के घर से सीआईडी ऑफिस होते हुए अनिल तिवारी के घर तक किया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 54,22,600 रुपए निर्धारित की गई है। कार्य पूरा करने की समय सीमा 3 माह तय की गई है। इच्छुक संवेदक विभागीय वेबसाइट पर 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे तक निविदा अपलोड कर सकते हैं। प्री-बीड मीटिंग 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बुडको कार्यालय भागलपुर में आयोजित होगी। तकनीकी बीड 4 नवंबर को सुबह 11 बजे खोली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...