Bhagalpur News: भागलपुर: नगर परिषद नवगछिया ने हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए मांगी निविदाएं
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर परिषद नवगछिया द्वारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत तीन अलग-अलग परियोजनाओं में कुल 9 हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक परियोजना की प्राक्कलित राशि 29 लाख 35 हजार 668 रुपये निर्धारित है। इच्छुक संवेदक 27 जुलाई से 4 अगस्त तक परिमाण विपत्र प्राप्त कर सकते हैं। निविदा अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.