Bhagalpur News: भागलपुर: देर रात हुई बारिश से जलभराव व कीचड़
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर में देर रात हुई बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसको लेकर जहां सुबह से ही नगर निगम की टीम की ओर से ज्यादा समस्या वाले जगहों पर डिसेल्टिंग मशीन लगाकर पानी निकालने की कवायद शुरू कर दी गई थी। वहीं कई इलाकों में बारिश के बाद नाले उफन कर सड़कों पर बहने लगे थे, वहां कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसकी वजह से पैदल चलने वाले लोगों के साथ साथ बाइक सवार यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति अलीगंज मुख्य सड़क, भोलनाथ और बौंसी पुल अंडरपास, आसानंदपुर, उर्दू बाजार रोड आदि इलाकों में देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.