भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), भागलपुर परिसर में स्थित 202 अनुपयोगी और कबाड़ फर्नीचर वस्तुओं की नीलामी की जाएगी। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक निविदाकर्ता 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जो जमा कर संस्थान के कार्यालय या वेबसाइट से निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। ​पूर्ण रूप से भरी हुई निविदा संस्थान के कार्यालय में 20 नवंबर तक जमा की जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...