Bhagalpur News: भागलपुर: घाटों के पास ड्रॉप गेट लगाने का कार्य शुरू
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व शहरी क्षेत्र के घाटों पर भी कांवरियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से एक तरफ जहां घाट पर पानी में बैरिकेडिंग की गई है तो दूसरी तरफ घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर सड़क और नाला मरम्मतिकरण का कार्य कराया जा रहा है। इधर नगर आयुक्त की ओर से दिए गए निर्देश के बाद शनिवार से नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा गंगा घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते पर जगह जगह ड्रॉप गेट लगवाए जा रहे हैं, ताकि वाहनों के प्रवेश को रोका जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावणी मेला की तैयारी अंतिम चरण में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.