भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट बिहार सरकार के कार्यपालक अभियंता, गंगा पंप नहर प्रमंडल, शिवनारायणपुर द्वारा फलदार वृक्षों की बंदोबस्ती के लिए नीलामी आमंत्रण सूचना जारी की गई है। यह नीलामी वर्ष एवं (दो वर्षों) के लिए 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक प्रमंडलीय शिविर स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित होगी। ​इसके तहत कहलगांव, खुटहरी, रामराईबाग के बगीचे, मुख्य नहर तथा परशुरामचक मौजा क्षेत्र के आम, जामुन, इमली, लीची, सपार्टू, बेल और कटहल जैसे फलदार पेड़ों की बंदोबस्ती की जाएगी। इसके लिए अग्रधन राशि 20 हजार रुपये तथा न्यूनतम मूल्य 2 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...