भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से प्रस्तावित कर्ण द्वार योजना को लेकर कार्य आगे बढ़ चुका है। निगम के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्ण द्वार का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। और इसे टेंडर में भेजने से पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कर्ण द्वार निर्माण को लेकर अगले माह में टेंडर निकलने की संभावना है। इधर लाजपत पार्क के पास बनने वाले ढेबर गेट के निर्माण को लेकर भी फाइल आगे बढ़ने की बात बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...