Bhagalpur News: भागलपुर: कर्ण द्वार का डिजाइन तैयार, सामान्य बोर्ड में लाया जाएगा प्रस्ताव
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहरी सौंदर्यीकरण योजना को लेकर शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कई द्वार बनाने की योजना को हरी झंडी दी गई थी। पर अब तक ये योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी है। इसको लेकर नगर निगम की टीम पिछले कुछ दिनों से कर्ण द्वार और ढेबर गेट का डिजाइन तैयार करने में जुटी थी। जिसके बाद अब कर्ण द्वार का कुछ सैंपल डिजाइन तैयार कर लिया गया है। नगर निगम के अनुसार कर्ण द्वार की डिजाइन को सामान्य बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव के तौर पर लाकर सर्वसम्मति से पारित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.