भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट फिस्कल ओवरसाइट एंड इंटर्नल कंट्रोल सर्विसेज (एफओआईसी) के तकनीकी मूल्यांकन को लेकर सोमवार को नगर निगम परिसर में बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त, नगर आयुक्त विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक और कार्यालय अधीक्षक शामिल होंगे। तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर ही वित्तीय बिड खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...