भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट पिछले एक साल से शहर के सभी वार्डों में 100-100 स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना का आज वित्तीय बिड खोला जाएगा। इसको लेकर रोशनी शाखा की ओर से टेंडर में हिस्सा लेने वाले सभी संवेदकों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन पूरी कराई जा चुकी है। वहीं सोमवार को ही रोशनी शाखा में इसको लेकर प्रोसिडिंग तैयार की जाएगी। और नगर आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में वित्तीय बिड खोला जाएगा। बता दें कि इस परियोजना को लेकर वार्डों का क्लस्टर बनाकर टेंडर निकाला गया था। इससे पूर्व चार बार यह टेंडर रद्द भी किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पांच हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना का खुलेगा वित्तीय बिड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...