Bhagalpur News: भागलपुर: अगले सहयोग शिविर के लिए तैयारियां शुरू
भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट बिहार सरकार की ओर से पूरे राज्य में लगाई जा रही सहयोग शिविर का आयोजन आगामी मंगलवार को होना है। इसको लेकर भागलपुर नगर निगम की ओर से अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व ही नगर आयुक्त ने पूर्व में सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति और नगर निगम संबंधित की गई शिकायत या पूछे गए प्रश्नों संबंधित आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की है। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में नगर निगम की ओर से 50 प्रतिशत से भी अधिक आवेदनों का निष्पादन करा दिया गया है। उन्होंने आगामी 21 जुलाई को आयोजित सहयोग शिविर को लेकर तैयारियां अभी से ही शुरू करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.