भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र में भागलपुर-कोलवाली मुख्य सड़क पर रामचंद्रपुर जख बाबा स्थान के पास हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। साइकिल पर पीछे बैठा उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तरछा गांव के विनोद कुमार के पुत्र केशव कुमार (15 वर्ष) और घायल की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में की गई। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई। दोनों भाई गोराडीह गए थे और वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायल लड़के को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई साइकिल से जा रहे...