Bhagalpur News: भवनाथपुर के पास सड़क पर फिसली बाइक, युवक घायल
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर स्थित कैनरा बैंक के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क पर जमा कीचड़युक्त पानी के कारण एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पैन निवासी सूरज कुमार घायल हो गए। दुर्घटना में उनके हाथ में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर कीचड़ और पानी जमा रहने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे चालक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने घायल सूरज कुमार को तत्काल घर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या दूर कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हादसे का गवाह बन सकते हैं शहर के नालों के टूट ढक्कन
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.